कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जैन आश्रम दिल्ली रोड बड़ौत पर हुई, इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे कार्यक्रमों समीक्षा की और कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष संजय खोखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देना चाहिए, ताकि जनपद का नाम यूपी में पहले नंबर पर हो। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने समीक्षा करते हुए विभिन्न आयामों के संयोजकों एवं प्रभारियों को कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को चेतावनी देते कहा यदि पार्टी कार्यकर्ता का अपमान किया गया तो उनके विरुद्ध मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
संचालन जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने किया। इसमें जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, सूरजपाल सिंह, डॉ. नीरज कौशिक, बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, जसवीर सोलंकी, सचिन शर्मा, मुकेश जांगिड, राजन जैन, सुदेश चौहान, रामपाल सिंह नेहरा, शरद तोमर, राहुल तोमर, भूपेंद्र शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, महेश आर्य, लोकेंद्र, सचिन त्यागी, राजीव धामा, सुधीर कुशवाहा, प्रकाश मलिक, कृष्णा, नरेश वर्मा, कंवर पाल सिंह, ललित आर्य, पप्पू कश्यप, रामफल गंगानिया, राजेश चौहान, लक्ष्मी अग्रवाल, अनीता आर्या, प्रमोद आदि रहे।