संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत नगर में संचालित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा सोमवार को लुहारी गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। 30 प्रतिभागियों को आचार, सॉस, मुरब्बा, जैम आदि बनाना सिखाया गया।
केंद्र प्रभारी सुशील कुमार सिरोही ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवक-युवतियों को उद्योग लगाने के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। इसमें 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। वहींं कैनरा बैंक वित्तीय सलाहकार बॉबी शर्मा ने ऋण लेने के लिए प्रतिभागियों प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर लोकेश कुमार, ग्राम प्रधान बबली तोमर आदि उपस्थित रहे।