फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असारा में 148 मरीजों की जांच हुई, 62 बुखार से पीड़ित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन


- 24 मरीजों का सैंपल लेकर डेंगू व मलेरिया की हुई जांच, ग्रामीणों को सफाई के प्रति किया जागरूक
फोटो- सात

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। असारा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जांच शिविर लगाया। चिकित्सकों ने 148 मरीजों की जांच कर दवाई दी। वहां बुखार के 62 मरीज मिले और 24 मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। शिविर में अधिकतर मरीज शरीर में दर्द के आए। इस दाैरान ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


असारा गांव में बुखार से महिला सहित तीन लोगों की मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को गांव में पहुंची। गांव के पंचायत घर में स्वास्थ्य शिविर लगाया और मुनादी कराकर मरीजों को जांच कराने के लिए कहा गया। शिविर में चिकित्सक डाॅ. अरुण कुमार, शक्ति सिंह, फार्मासिस्ट जगेंद्र सिंह, मुनीजा, गीता, गुलफ्सा, रूबी व साधना ने मरीजों की जांच की। साथ ही 148 मरीजों को दवाई दी गई। इनमें बुखार के 62 मरीज मिले और 24 मरीजों का सैंपल लेकर मलेरिया व डेंगू की जांच करने के लिए भेज दिया। शिविर मेें खांंसी, जुकाम, त्वचा रोग और शरीर दर्द के सबसे ज्यादा मरीज आए। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई और जलभराव के प्रति जागरूक किया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुरुचि ने बताया कि लोगों को सफाई और खानपान सही रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें