फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों से गिरी चिंगारी से 30 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के बली गांव में गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गांव बली का मामला, पांच किसानों को लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन

ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव में रविवार सुबह हाईटेंशन तारों से गिरी चिंगारी से पांच किसानों की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ित किसानों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। थाने में तहरीर भी दी।
बली निवासी महेश पुत्र रोहतास ने बताया कि बाघू फीडर की हाईटेंशन बिजली की लाइन उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा में तार आपस में टकरा गए। स्पार्किंग होने से चिंगारी गेहूं की पकी फसल में जा गिरी। देखते ही देखते फसल में भीषण आग लग गई। आग में उनकी 10 बीघे गेहूं की फसल जल गई। हवा तेज होने के कारण आज पर काबू भी नहीं पाया जा सका। आग फैलते हुए पास के दूसरे खेतों तक भी पहुंच गई। इससे कुलदीप की पांच बीघा, शिवम की सात बीघा और बबलू की तीन बीघा, नवीन की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार जर्जर तार बदलने की मांग कर चुके थे, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप से पानी लेकर की आग बुझाने की नाकाम कोशिश
आग बुझाने की किसानों ने काफी कोशिश की। मगर, तेज हवा के चलते आग बेकाबू होती चली गई। किसानों ने नलकूप से पानी लेकर आग बुझाने की नाकाम कोशिश भी की। 112 नंबर पर कॉल करके उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच ही नहीं पाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग में 30 बीघा फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें