फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-ट्यूशन बंद, मम्मी-पापा बन गए शिक्षक

विज्ञापन
बागपत के मुन्नालाल एंक्लेव में घर पर बच्चों को पढ़ाती प्रियंका त्यागी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के चलते अब स्कूलों के बजाए घरों में बच्चों की पढ़ाई जारी है। स्कूलों की ओर से दिए होमवर्क को अब घरों में मम्मी-पापा, चाचा-चाची या दादा-दादी पूरा करा रहे हैं। अब अभिभावक घरों में बच्चों की क्लास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के मद्देनजर स्कूल और कोचिंग सेंटर बंद हैं। स्कूलों की ओर से दिए होमवर्क को अब घर पर पूरा कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रिवीजन कराया जा रहा है। स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी मम्मी-पापा पर आ गई है। अभिभावक बच्चों के ट्यूटर बन गए हैं और घर पर क्लास लगाकर होमवर्क करा रहे हैं। नगर के मुन्नालाल एंक्लेव निवासी प्रियंका त्यागी का कहना है कि उनका बेटा सूर्या कक्षा पांच और बेटी वाणी कक्षा एक में पढ़ती है। स्कूल बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसलिए वह खुद पढ़ाई करा रही हैं। स्कूल की ओर से होमवर्क दिया गया है, वह उसे पूरा करा रही हैं। कोर्ट रोड गली नंबर चार के विनोद शर्मा ने बताया कि उनका बेटा कक्षा छह में पढ़ रहा है। स्कूल और ट्यूशन बंद होने से बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वह खुद ही उसकी पढ़ाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें