मंगलवार को आठ मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को एक चिकित्सक सहित 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 164 केस एक्टिव हो गए है। मंगलवार को आठ मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को 28 लोग संक्रमित मिलें है। इनमें बड़ौत नगर में छह और खेकड़ा नगर क्षेत्र में दो के अलावा कस्बा सराय में एक, धनौरा टीकरी में एक, एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और एक मुबारिकपुर और एक सुभानपुर गांव में संक्रमित मिला है। संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। क्षेत्र को सील कर आवागमन बंद कर दिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2561 हो गई है। मंगलवार को आठ मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को संविलांस टीम को संक्रमितों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकलने के निर्देश दिए गए है। बुधवार को संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।
बाजारों में किया जा रहा नियमों की उल्लंघन
बागपत। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बावजूद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे है। नगर के बाजारों में नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। बाजार में दुकानदार और ग्राहक न तो मास्क का प्रयोग कर रहे है और ना ही सोशन डिस्टेंस का पालन किया जा रहा हैै। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने की संभावना बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना कि संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। गाइड लाइन का पालन न करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से मास्क, सोशल डिस्टेंस और स्वच्छता का ध्यान रखने का आह्वान किया है।