फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी ने कनपटी पर रायफल लगाकर मांगी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के एक युवक ने प्रधान पद के प्रत्याशी और उसके साथियों पर कनपटी पर रायफल लगाकर वोट मांगने और मना करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रत्याशी सहित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी अनिल पुत्र ब्रह्म सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को वह बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में प्रधान पद का प्रत्याशी निश्चय राणा, उसका भाई निवेश राणा व मोहमिल मिले। इन तीनों ने उसे अपने पक्ष में वोट देने के लिए कहा। आरोप है कि मना करने पर निश्चय और निवेश ने उसकी कनपटी पर रायफल लगाकर धमकी दी कि यदि वोट नहीं दी तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद लात-घूंसों से पिटाई की। उसकी आंख पर चोट आई है। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी निश्चय राणा, उसके भाई निवेश राणा, मोहमिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें