फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में मिले 2557 अपात्र राशन कार्ड धारक

Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी, बंगला, जमीन-जायदाद और लाइसेंसी शस्त्र होने के बावजूद भी सरकारी गल्ले के राशन के लिए हजारों परिवारों ने राशन कार्ड बनवा लिए। प्रशासन की टीम ने सर्वेश किया तो इन अपात्र राशन कार्ड धारकों का खुलासा हुआ। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने इन 2557 राशन कार्ड धारकों के कार्डों को निरस्त करने की तैयारी कर ली है। सर्वे में 1332 पात्र भी चुने गए।
विज्ञापन


गरीबों के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर गेहूं, चावल, चीनी और मिट्टे के तेल की व्यवस्था होती है। योजना में महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया जिला प्रशासन ने एक जून से जिले में राशन कार्डों का सत्यापन हेतु सर्वे कराया था।

23 जून तक की उन्हें रिपोर्ट मिली, इसमें 2557 राशन कार्डधारक अपात्र मिले हैं। अपात्र सभी राशन कार्डों को निरस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया  सत्यापन के दौरान 1332 पात्रों का भी चयन किया, जिनका राशन कार्ड बनवाकर उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाएगा।  
विज्ञापन


राशन कार्ड सत्यापन में लगे हैं 426 लोग 
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया जिले में 17739 लाख लोगों के राशन कार्ड बने हैं। राशन कार्डों के सत्यापन में 426 लोगों को लगाया है। दूसरी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कितने राशन कार्ड अपात्र घोषित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें