अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा की बैठक में निर्णय लिया कि जिले के सभी ब्लॉक में दो दिवसीय लघु गुरुकुल (आर्य प्रशिक्षण सत्र) लगाने पर विचार किया। इसका सभी ने समर्थन किया। दूसरी तरफ सभा की कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया।
सभा के प्रदेश महासचिव आर्य उपेंद्र हितैषी ने बताया कि छपरौली ब्लॉक के हेवा गांव में 30 और 31 मार्च, बड़ौत ब्लॉक में छह-सात अप्रैल को आर्य प्रशिक्षण सत्र लगाने का प्रस्ताव आर्य संदीप हिलवाड़ी ने रखा। बिनौली ब्लॉक के सत्र का प्रस्ताव आर्य सुनील शर्मा माजरा ने रखा। खेकड़ा, पिलाना और बागपत के सत्र मई, जून में लगाने पर विचार किया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में फेरबदल किया। इसमें विरमेश आर्य टटीरी को सभा का जनपदीय अध्यक्ष, आर्य किरेंद्र हिलवाड़ी को मंत्री, सुनील माजरा को कोषाध्यक्ष, मोहित सुन्हैड़ा को सूचना सचिव मनोनीत किया। इस दौरान आर्य अवनीश आर्य, कपिल वैदिक, सौदान, पुष्पेंद्र, राज सिंह, राहुल एडवोकेट, आर्य टीटू, जगदीप, लोकेंद्र, आर्यव्रत, सचिन आदि उपस्थित रहे।
आर्य समाज ने किया महाशिवरात्रि पर यज्ञ
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि पर यज्ञ किया। इसमें स्कूली बच्चे और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। वैदिक विद्वान ओमपाल आर्य ने कहा कि आज ही के दिन महाशिव रात्रि पर ऋषि दयानंद को बोध हुआ । सच्चा शिव वही और मुझे सच्चे शिव की तलाश करनी है। आर्य समाज इस दिवस को ऋषि बोध उत्सव के नाम से भी मानती है। यदि हमें ऋषि ऋण से उऋण होना है तो उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र और स्वयं की उन्नति करनी होगी। स्त्री शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, के लिए पूरे भारतवर्ष में प्रचार किया। मूर्ति पूजा के खंड के लिए लोगों को प्रेरित किया। यज्ञ के पुरोहित विजय आर्य और यज्ञमान श्रीपाल आर्य रहे। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति भजन और कविताएं प्रस्तुत कीं। इसमें आनंद जिंदल, पूर्व सभासद अशोक सिंघल, मनोज आर्य, सतीश आर्य, मनोज कुमार आर्य, आर्य भूषण, प्रियंका आर्या, शीशपाल, शकुंतला, निशा, अभिनव, प्रमोद, संदीप, सुरेश चंद, संजय आदि रहे।