बागपत। छपरौली कस्बे में फर्जी विद्युत कर्मचारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध धन वसूली करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कार, फर्जी आई कार्ड, विद्युत मीटर व सील बरामद की। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
छपरौली कस्बे में मंगलवार को फर्जी विद्युत कर्मचारी बनकर तीन युवक मीटर खराब बताकर लोगों वे अवैध वसूली कर रहे थे। कस्बा निवासी देशपाल की पत्नी सीमा से मीटर बदलने के नाम पर ढाई हजार रुपये वसूले। ग्रामीणों को तीनों युवक संदिग्ध लगे तो उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। उनकी धुनाई कर पुलिस को सौंपा। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि पकड़े गए नितिन पुत्र यशपाल निवासी परतापुर मेरठ, ओमप्रकाश पुत्र ब्रहम दास निवासी कादराबाद मोदीनगर, विशाल पुत्र ओमपाल निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कार, फर्जी आईडी, 10 विद्युत मीटर, 20 विद्युत सील बरामद हुई। पूछपाछ के पुलिस ने बताया कि तीनों को रुपये की जरूरत थी। उन्होंने फर्जी विद्युत कर्मचारी बनकर मीटर बदलने की योजना बनाई। क्षेत्र में कई काफी दिनों से इस काम को कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हे ंजेेल भेजा।