फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग में जुटे कर्मचारी, कार्य में लाए तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लगाया। अवकाश के बाद भी विभागों में केवल किसानों की डाटा फीडिंग का कार्य होता रहा है। अभी तक 45 हजार कृषकों के डाटा को लॉक किया जा चुका है। उम्मीद है इसी माह प्रथम किश्त के दो हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

कृषकों की आय में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से छह हजार रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) से खाते में भेजे जाने की योजना संचालित की है। पात्रता के तहत किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकतर विभागों में डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। अवकाश होने के बावजूद सभी विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को कृषकों की डाटा फीडिंग की जिम्मेदारी दी। जिले के करीब 90 लेखपाल और 100 ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारियों को सत्यापन में लगाया हुआ है। जिला सहकारिता विभाग भी सहयोग के लिए नियुक्त किया। जिले में अभी तक 45 हजार कृषकों को डाटा फिडिंग किया। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि विकास भवन में सभी विभाग अन्य कार्य दिवस की तरह खुले हैं। सभी विभागों के ऑपरेटरों को डाटा फिडिंग के लिए लगाया ेहै।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें