बागपत। खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के नौ गांव में संपर्क मार्गों का निर्माण पांच करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए 3.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आरएनएस यादव ने डीएम को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जिले के संपर्क मार्गों के निर्माण कराने की घोषणा की। पांच करोड़ रुपये की लागत से जिले के खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के नौ गांवों के संपर्क मार्गों का निर्माण कराने के लिए स्वीकृति हो गई है। प्रशासन स्तर से इसका एस्टीमेट शासन को भेजा। शासन से राज्यपाल के यहां फाइल पहुंची। 3.65 करोड़ रुपये निर्माण के लिए स्वीकृति दी। इसके बाद पिलाना ब्लॉक के ग्राम गढ़ी कलंजरी, गहरका, खासपुर, सिंघावली अहीर, मुकारी, खिंदौड़ा, सुन्हैडा, अमीनगर सराय वाया दत्तनगर मुकारी मोदीनगर संपर्क मार्ग, रतनपुरी-पिलाना संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आरएनएस यादव ने डीएम को स्वीकृति से अवगत कराया। निर्माण कार्य को मानक के अनुसार पूरा कराने के लिए निर्देशित किया है। स्थलीय निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए हैं।
नौ गांवों में 5.89 किलोमीटर मार्ग का होगा निर्माण
बागपत। खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के नौ गांवों में 5.89 किमी मार्गों का निर्माण किया जाएगा। जिस पर 3.65 करोड़ रुपये खर्च आएगा। मार्गों का निर्माण होने से गांव के लोगों को लाभ पहुंचेगा। परेशानियों से बचा सकेगा।