फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत विधानसभा के विधायक केपी मलिक के प्रयासों से क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। अन्य सड़कों के निर्माण के लिए भी विधायक ने प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बली से दौज्जा, मीतली से बली मोड़, बड़ौत-मेरठ मार्ग पर लौहड्डा शहीद कोमल शर्मा द्वार तक, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर से नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा, इदरीशपुर रजबहे से पटरी, ढोढरा में प्राइमरी पाठशाला से नहर की पटरी, चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा तक, बुढेड़ा में प्राइमरी पाठशाला से नाले की पटरी, अलावलपुर ड्रेन से वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी, नौरोजपुर गुर्जर से होते हुए धार्मिक स्थल गुफा वाले बाबा, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग तक की पटरी, बाघू से सिसाना मार्ग, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से सेंट फ्रांसिस स्कूल, बिजरौल से आचार्य खेड़ा तक, हिलवाड़ी से बड़का रेलवे स्टेशन तक, सिनौली से चौबी, सिनौली से औढ़ापुर, शिकोहपुर से इदरीशपुर वाया अलावलपुर रेलवे तक, बावली-सिनौली मार्ग से शेरपुर लुहारा तक, दिल्ली सहारापुर रोड से बावली में बड़ौत की ओर से जाना वाला मार्ग, टयौढ़ी से बिहारीपुर तक, मीतली से बली मोड़ तक, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर के सामने से कोताना तक, दौज्जा से जयराम पुत्र ईश्वर के खेत से शम्भू पुत्र सरदार के खेत से होती हुई दौजा-हिलवाड़ी मार्ग तक आदि संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए सीएम व लोकनिर्माण मंत्री तथा सिंचाई मंत्री को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिन पर शीघ्र स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें