फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने कमिश्नर को सुनाई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

गन्ना किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मेरठ जाकर मंडलायुक्त अनिता मेश्राम से मिला। इस दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याओं संबंधी आठ सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में किसानों को रकबे के अनुसार पर्ची उपलब्ध कराने, मृतक आश्रितों के बांड जल्द चालू करने, पर्ची वितरण कैलेंडर किसानों को मुहैय्या कराने, किसानों को मोबाइल पर मैसेज द्वारा जानकारी देने, सामान्य प्रजाति का गन्ना समय लेने, इंडेंट बढ़ाने तथा गन्ना समितियों पर सचिव सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के नियमित रूप से कार्यालय में रहकर किसानों की समस्याएं सुनने की मांग की। कमिश्नर ने उप गन्ना आयुक्त को किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रवीण शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र, प्रमोद, ओमपाल, राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें