फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने लाक्षागृह का भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बाल दिवस के अवसर पर डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के छात्रों का एक समूह बरनावा स्थित लाक्षागृह और गुरुकुल पहुंचा, जहां उन्होंने गुरुकुल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व में महाभारत कालीन खंडहरों ओर गुफा को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्रों को बताया कि महाभारत काल में कौरवों ने पांडवों को मारने के लिए बरनावा में लाख का महल बनवाया, इसमें पांडव सुरंग बनाकर बच निकले। बरनावा लाक्षागृह में बनी इन सुरंगों को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस स्थान को प्रकाश में लाने के लिए उत्खनन का निर्देश भी दिया है जिसके कारण यहां टीले की खुदाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को गुरुकुल के बारे में बताते हुए होने वाले ऋग्वेद और सामवेद यज्ञ की भी जानकारी दी। इस अवसर पर संतोष भारद्वाज, नीलम, कलसुम, अर्चना और गीता तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें