बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के तीसरे दिन पट्टी बनाने का अभ्यास कराया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, प्रशिक्षक रामकिशन और डॉ. विनोद जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डॉ. मुछाल ने फर्स्ट ऐड बॉक्स की जानकारी दी और कहा कि आपातकालीन स्थिति में फर्स्ट ऐड बाक्स से जीवन और मृत्यु के बीच भेद उत्पन्न किया जा सकता है। प्रोफेसर हरेंद्र कुमार ने कहा कि स्काउट विद्यार्थी को सत्यमार्ग के रास्ते पर ले जाता है। यह समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का काम करता है। प्रशिक्षक रामकिशन ने कहा कि स्काउट एंड गाइड से मनुष्य का नैतिक विकास होता है, यह उत्थान का रास्ता है। उन्होंने पट्टी बनाने का अभ्यास कराया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. सतीश पाल सिंह, डॉ. दीपक जैन आदि रहे।