सर्वे में योजनाओं से वंचित मिले 1082 पात्र
बागपत। प्रशासन की ओर से छूटे एवं वंचित लाभार्थियों के लिए सर्वेक्षण चल रहा है। इसके चलते अफसरों ने इसका फीडबैक लिया। इसमें 1082 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसमें पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, राशन कार्ड के लाभार्थी मिले हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को दी है।
शासन के निर्देश पर जिले में पेंशन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास से वंचित लाभार्थियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 125 अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए नोडल अधिकारियों भी बनाए गए है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सर्वेक्षण के बारे में फीडबैक लिया। पिलाना ब्लॉक को छोड़ अन्य ब्लॉकों में अभी तक 1082 लोगों का सभी योजनाओं से संबंधित पात्रों का चयन किया गया है। अभी समाज कल्याण विभाग को पात्रों की सूची तो नहीं मिली है, लेकिन पात्रों की संख्या अवगत कराई गई है। पिलाना ब्लॉक से किसी भी तरह का कोई सूचना नहीं दी गई है।
समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि निराश्रितम महिलाओं को पेंशन के लाभार्थी 197, वृद्धा, किसान पेंशन के 380, दिव्यांग 44, अंत्योदाय राशन कार्ड 12, पात्र गृस्थी राशन कार्उ 286, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 36, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के चार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के 123 पात्रों की सर्वेक्षण के चलते खोज की गई है। उन्होंने सीडीओ को अवगत कराया कि यह रिपोर्ट डीडीओ दफ्तर से प्राप्त हुई। अभी पात्रों की सूची नहीं मिल पाई है।