बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा स्थित मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को युवा वैश्य महासभा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी हुईं। गोष्ठी में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। इसके बाद कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। गोष्ठी में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ रहा प्रदूषण भविष्य के लिए खतरनाक है। प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा अधिक हो गया है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सबको एक पौधा लगाकर उसको सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। करीब 51 छायादार पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली। इसमें तहसील अध्यक्ष राकेश जैन, प्राचार्या डॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, गीता, अभिषेक जैन, सचिन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, विपिन, कुलदीप, बिजेंद्र आदि रहे।