फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के विरोध में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के प्रति डीएवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कस्बावासियों को जागरूक किया। इसका इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों को बताया कि इसके प्रयोग से शरीर में रोगों से ग्रस्त हो जाता है और पर्यावरण दूषित होता है। जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। रैली को मैनेजर प्रवीण कुमार, चौधरी धर्म सिंह मुनीम और वैध भंवर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ने भी बच्चों के साथ लोगों से आह्वान किया कि पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही है। इसमें प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर, मूलचंद, हरिओम शर्मा, त्रिलोक सिंह यादव, चौधरी ईश्वर सिंह, आत्माराम, राजेश सरोज, क्रीड़ा अध्यक्ष संजय, कुशल चंद, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अमित, सतीश, राजीव आदि रहे।

पॉलिथीन मुक्त शहर हमारा को सार्थक करने के लिए रैली निकाली
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायन क्लब के गर्वनर लायन विनय मित्तल के आह्वान पर पॉलिथीन मुक्त शहर हमारा को सार्थक कर सदस्यों ने जागरूकता रैली निकाली। व्यापारियों से इसका इस्तेमाल न करने की अपील की गई। रैली अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई और कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी। लायन अभिमन्यु गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, राजीव शर्मा, डॉ. राम लाल, डॉ. योगेश चौधरी, अंकित जिंदल, प्रदीप नैन, अशोक कुमार, सचिन सिंघल, मनोज गुप्ता, विभोर जिंदल का सहयोग रहा।
विज्ञापन


एसडीएम ने पॉलीथीन के दुष्प्रभाव बताए
अमीनगर सराय (बागपत)। नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों को एसडीएम विवेक कुमार यादव और चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इसके दुष्प्रभावों को भी बताया।
मुख्य अतिथि बागपत सदर एसडीएम विवेक कुमार यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मांगेराम यादव रहे। छात्राओं में सरस्वती वंदना और अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। एसडीएम का स्वागत किया । उन्होंने छात्रों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने इसके द्वारा होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। इसका प्रयोग बंद करेंगे तभी कई साल बाद इसका असर देखने को मिलेगा। चेयरमैन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों में इस बात की चर्चा की जाए और जूट से या कपड़े के बने थैले को प्रयोग में लाया जाए। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान ईश्वर दयाल अग्रवाल, पवन गोयल, श्यामसुंदर, रूम मंगल, देवेंद्र, पंडित धनराज जैन, अनिल शर्मा, पंडित जगदीश, प्रधानाचार्य हरिहर शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। वेदांतिक पब्लिक स्कूल में भ्ज्ञी बच्चों को पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम ने बैग भी बांटे।

विद्यालय में पौधरोपण किया
चांदीनगर। सेंट जोसेफ हाईस्कूल परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालयों से लेकर शिक्षकों ने पौधे लगाए। प्रबंधक फादर अलवर्ट एस, प्रधानाचार्य सिस्टर गीतांजलि लीमा, भारत भूषण, ब्रहमप्रकाश, रविंद्र पाल वर्मा, राजवीर सिंह, अंकुर, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें