फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में टकराई दो बाइकें, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वोदय हास्पिटल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हरियाणा के झूंडपुर गांव निवासी दयानंद ने बताया कि उसकी बहन मुकेश निवासी ककड़ीपुर अपने चचिया ससुर अजय के साथ बाइक से सर्वोदय अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी आ रहे थे। जब वे मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वोदय अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश, उसका चचिया ससुर व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल
दाहा (बागपत)। गांव निवासी बिन्नू पुत्र हरपाल मंगलवार को भड़ल बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें