बड़ौत । पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड पर आठ दिवसीय सिद्ध चक्र विधान मंडल में जिनेंद्र भगवान को विधि विधान से 16 अर्ध्य समर्पित किए गए। प्रात: नित्य पूजन, अभिषेक व सौधर्म इंद्र सचिन द्वारा शांति धारा की गई। सुनील जैन शास्त्री ने बताया कि विधान में सिद्ध अवस्था को प्राप्त करने के लिए भगवान की पूजा की जा रही है। विधान को विशुद्ध भाव एवं भक्तिपूर्वक करने से मना सुंदरी एवं श्रीपाल ने प्रत्यक्ष फल की प्राप्ति की थी। सांय: आरती की गई और धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार जैन, सौराज ने भजन प्रस्तुत किए और नेमि राजुल संवाद की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में सतेंद्र जैन, सुशील जैन, सतीश जैन, अनिल जैन, ऋषभ जैन, आनंद जैन, रवि जैन, विकास, संयम व सुभाष का योगदान रहा।