फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
विज्ञापन

कैराना। सेंट आरसी स्कूल में दस दिन पूर्व हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

10 फरवरी को सेंट आरसी सांइटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में टैलेंट सर्च एक्टिविटी हुई थी, जिसमें मेहंदी, ड्राइंग एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उसी दिन परिणाम घोषित कर सम्मानित किया गया था, जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, जिसमें प्रथम ग्रुप कक्षा-3 से 5 में लविश चौहान ने प्रथम, नित्या गोयल, छवि, अक्षरा ने द्वितीय, पारस नौटियाल, पीयूष कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुनैना, सुजीत, निलिख, शुभम, एंजिल, इलमा, प्रणव चैधरी, अनन्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप-कक्षा 6 से 8 तक में वर्णिका चौधरी ने प्रथम स्थान, सागर कुमार ने द्वितीय, पूर्वांशी कंसल, असबा, कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवांगी, अविनाश कुमार, मो. अम्मार, निखिल चौहान, सुजल कुमार, अंकुर सैनी, अनुशा चैहान, अनुवंश शर्मा, जहांगीर तथा कार्तिक मित्तल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर यशस्वी पंवार द्वारा विभिन्न विद्यालयों से प्रतियोगिता में भाग लेकर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर चैनपाल सिंह, अनिल पंवार, प्रदीप कौशिक, योगेश चंद एडवोकेट, मनोज कुमार, विनेश शर्मा, नवीन गोयल, प्रदीप चौहान, प्रवीण चौहान, रविकांत शर्मा, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें