बड़ौत (बागपत) ।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ मेरठ मंडल बड़ौत बागपत के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। जनपद में 180 ग्राम डाक सेवक हड़ताल पर हैं।
शनिवार को मंडल सचिव बिजेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें डाक सेवक मुख्य डाकघर पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठे गए। उन्होंने बताया कि पिछले साल अगस्त मेें हड़ताल समाप्ति के दौरान यूनियन नेताओं के बीच लिखित समझौता हुआ था, लेकिन नौ माह बाद पे कमीशन का लाभ नहीं मिला, इससे ग्रामीण डाक सेवकों के मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की इस मनमर्जी के चलते ग्रामीण डाक सेवक डरने वाले नहीं है, जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हम पीछे नहीं हटेंगे, सरकार को हमारी मांग पूरी करनी होगी। सेवक भूख मरी की कगार पर है, हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा चरमराई है। इसमें देवेंद्र, रामप्रकाश, आनंद बैसला, लवकुश, मनेंद्र सैनी, जितेंद्र सिंह, विक्रम, ओमपाल सिंह, राज कुमार, सत्यवीर, सतेंद्र, यादव सिंह, ब्रहम सिंह, अमरीश त्यागी, सोहनवीर, नीरज, सतवीर, राजीव, सतपाल, राजकुमार शर्मा, संतराम, मुकेश कुमार आदि रहे।