बड़ौत (बागपत)।
एक सप्ताह से टूटे पड़े पूर्वी यमन नहर के पुल को लेकर रविवार को युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोताना रोड पर एकत्रित होकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर लोनिवि दफ्तर पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
रविवार को युवा भारतीय एकता संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तोमर के नेतृत्व में कोताना रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विगत एक सप्ताह से पूर्वी यमन नहर का कोताना रोड पर बना पुल टूटा पड़ा है, शिकायत करने पर भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। टूटे पुल से लगातार बड़े हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरपाल पंवार ने कहा सड़कों पर नहरों और रजबाहों पर बने पुलों को ठीक कराने की जिम्मेदारी लोनिवि की होती है। यदि सड़क से दूर नहर या रजबाहे पर पुल बना हुआ है और वह टूटा पड़ा है तो उसे सिंचाई विभाग ठीक कराएगा। इस संबंध में लोनिवि के अफसरों को पत्र भेजा जा चुका है।ं में विजय तोमर, आसिफ, अनुज चौहान, धीरज पंाचाल, आशीष कुमार, हिमांशु पंवार, मनीष तोमर शामिल रहे।