बागपत। 13 मार्च को जिले के 45 केंद्रों पर अंग्रेजी बी की निरस्त हुई परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। जनपद में आठ टीमें ट्रेजरी से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र लेकर जाएगी। शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का अंग्रेजी बी का एग्जाम 24 फरवरी को परीक्षा केंद्रों पर हुआ । लापरवाही के चलते पेपर आउट हो गया । परीक्षा के घंटों पहले ही विद्यार्थियों से लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन के मोबाइल पर यह पेपर पहुंच गया। जिसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया । माध्यमिक बोर्ड और सूबे की सरकार तक मामला पहुंचा तो उक्त परीक्षा को निरस्त कर दिया। 13 मार्च को जिले के 45 केंद्रों पर विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी बी का एग्जाम होगा। पुन: परीक्षा के लिए प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली । केंद्रों पर एग्जाम के शुरू होने पहले प्रश्न पत्रों को पहुंचाया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस ने आठ टीमों का गठन किया। जो समय से विद्यालयों में प्रश्न पत्रों पहुंचाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। उड़न दस्ते भी 15-15 मिनट में केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। अफसर भी परीक्षा का जायजा लेंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया 13 मार्च को निरस्त हुई परीक्षा द्वितीय पाली में होगी।