फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के लिए लगेंगे होर्डिंग, सुधरेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया । दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में जागरूकता संदेश लिखे होर्डिंग लगाए जाएंगे। क्षतिग्रस्त बैरियरों को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए शासन से दो लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बागपत-मेरठ मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बिनौली मार्ग, बागपत-सोनीपत मार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया आंकडे़ बताते हैं कि अधिकतम दुर्घटनाएं चालकों की छोटी-छोटी असावधानी के कारण होती है, इसलिए चालक को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। दुर्घटनाएं दूसरे वाहन चालक की गलती से भी हो सकती है, यदि चालक सावधान रहे तो दुर्घटनाएं टाली जा सकती है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शासन से जनपद के लिए दो लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। इसमें क्षतिग्रस्त बैरियरों को ठीक कराया जाएगा एवं होर्डिंग लगाए जाएंगे। उन्होंने टीएसआई लोकेंद्र शर्मा को शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

यहां होती है सबसे अधिक दुर्घटनाएं
बागपत। जनपद में बागपत-मेरठ मार्ग पर पिलाना भट्टा, डौला, सिंघावली अहीर पुलिया, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बली गेट, चौहल्दा पुलिया, पाली गांव, राष्ट्रीय वंदना चौक बागपत, क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास, खेकड़ा पाठशाला चौक, चांदीनगर रोड बागपत में महिला थाना चौराहा, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन


जागरूकता होर्डिंग पर लिखा जाएगा
बागपत। जनपद में विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा लगाने वाले जागरूकता होर्डिंग में दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट अवश्य पहने। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीड है। नियंत्रित गति से वाहन चलाए। नशे में वाहन न चलाए। ओवर टेक करते समय जल्द बाजी न करें। वाहनों में कर्कश और तीव्र ध्वनि वाले हार्न का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें