फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय टीम का चयन
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को जिवाना गुलियान में हुए ट्रायल में जनपद भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय टीम का चयन किया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुए ट्रायल में जनपद के कस्बा दोघट, बिनौली, सरूरपुर, बिजवाड़ा, बिजरौल, बावली, माखर, नंगला सिनौली, पलडी, निरोजपुर आदि जगहों से करीब 66 वॉलीबाल खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य चयनकर्ता इंटरनेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी राहुल कुमार, आदेश बालियान, आईटीबीपी कोच शोविंद्र सोलंकी और जिला वॉलीबाल एसोसिएशन सचिव राजपाल सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परख कर 15 सदस्यीय टीम का जिसमें गौरव, अशोक, गौरव धामा, अभिषेक सोलंकी, सुमित, अंकुल, मुकेश कुमार, निशांत, जोनी, रोहित, नितिन, विक्की तोमर, टीकम सिंह, अभिमन्यु और प्रिंस का चयन किया। यह टीम 3 से 7 जनवरी तक देवरिया में होने वाली 66 वी सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में जनपद बागपत की चुनौती पेश करेगी। चयनित टीम को एसके स्पोर्ट्स मेरठ के निदेशक देवेंद्र पंवार ने किट भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसोसिएशन उपसचिव विपिन सोलंकी, कोषाध्यक्ष अरविंद सोलंकी, संजीव कुमार, लोकेंद्र सोलंकी, योगेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह, टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें