फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासित पदाधिकारी संस्थानों में फैला रहे है अशांति : सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जाट शिक्षा सभा कार्यालय बड़ौत में राजबीर सिंह बड़ौली की प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सोमवार को डीएम से मिलकर उन्हें न्यायालय के आदेश के संबंध में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के मंत्री बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम आदेशों तक जनता वैदिक डिग्री कालेज के संचालन के लिए कुलपति द्वारा अनुमोदित प्रबंध समिति को केवल जेवी डिग्री कालेज चलाने के लिए निर्देशित किया है। जाट शिक्षा सभा, जनता वैदिक आईटीआई और जनता वैदिक माडर्न स्कूल पूर्व की भांति डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा पंजीकृत प्रबंध समिति द्वारा ही संचालित होते रहेंगे। लेकिन पूर्व निष्कासित अध्यक्ष वीरेंद्र लौहड्डा द्वारा तीनों संस्थानों में हस्तक्षेप करने की कोशिश की गई है। वहां कार्यरत स्टाफ को धमकाने का प्रयास किया है।
इस प्रकरण में जिलाधिकारी ने एसडीएम बड़ौत को संस्थान में शांति व्यवस्था कायम करने और दोनों पक्षों को सुनकर निर्णय करने के लिए निर्देशित किया है। अपने पूर्व साक्ष्यों के साथ राजबीर सिंह बड़ौली द्वारा एसडीएम बड़ौत को अवगत करा दिया है। डीएम, एसपी बागपत को आदेशित किया कि जाट शिक्षा सभा के कार्यालय पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल नियुक्ति किया जाए। बैठक के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनता वैदिक आईटीआई तथा वैदिक मार्डन स्कूल सोमवार से पूर्व की भांति ही संचालित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें