फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी पर हमले के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाप-बेटी पर हमले के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शांतिपुरम मोहल्ला पट्टी चौधरान में बाप-बेटी को धारदार हथियारों से घायल किए जाने के मामले में 20 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब सीएम से कर्रवाई की गुहार की जाएगी।
विज्ञापन

29 नवंबर को पट्टी चौधरान स्थित शांतिपुरम में परचून की दुकान करने वाले जयप्रकाश की बेटी परिधि दुकान पर बैठी थी तो मोहल्ले के ही दबंग लोग सामान लेने आए। उन्होंने उधार में सामान मांगा। इससे इनकार कर दिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही छह लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे जयप्रकाश की एक आंख खराब हो गई और परिधि की नाक की हड्डी टूट गई। इस संबंध में तहरीर देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से शिकायत पर कुछ नहीं हो पाया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें