फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हादसे के दौरान नाव में सवार रहे काठा गांव के चार लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। इन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां के चिकित्सकों ने एक को मेरठ रेफर किया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को काठा गांव निवासी मौसम, गीता, नीशा और सोमवती की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन सरकारी एंबुलेंस से इन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने बताया पेट में गंदा पानी चला जाने की वजह से इंफेक्शन हो गया है। मौसम को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इन लोगों ने कहा जिस वक्त हादसा हुआ, यह भी नाव में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें