फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी जा रही सब्जी पतली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय कन्या और जैन इंटर कॉलेज में छात्रों को मानक के अनुसार मिड-डे मील नहीं दिया गया। बीएसए के निरीक्षण में केला मानक के अनुरूप नहीं मिला, जबकि सब्जी पतली थी। एनजीओ को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिड-डे मील की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। छात्रों के भोजन में ही गोलमाल किया जाता है। जैन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों को मानक के अनुसार मिड-डे मील नहीं दिया जाता है। सोमवार को बीएसए योगराज सिंह ने निरीक्षण किया तो मिड-डे मील मानक के अनुसार नहीं मिला। मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कॉलेज में भोजन पहुंचाने वाली संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा। व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी यदि इसी तरह की व्यवस्था चलती रही तो करार को निरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें