दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में हिंदू मुस्लिम एकता सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए शकील टांडा ने कहा क्षेत्रीय विकास के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता जरूरी है।। टीकरी में पूर्व विधायक वीरपाल राठी के आवास पर सोमवार को आयोजित हिंदू-मुस्लिम एकता सभा की बैठक में शकील टांडा ने कहा जब तक हिंदू मुस्लिम एकता नहीं होगी, तब तक सांप्रदायिक ताकतों को मौका मिलता रहेगा। उन्होंने कहा जब तक एकता नहीं होगी, तब तक तरक्की भी नहीं होगी। उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ उठाने के लिए भाई से भाई को लड़ाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा हिंदू-मुस्लिम एकता बनानी जरूरी है ताकि सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखाया जा सके। इसमें रालोद की नीतियों में आस्था जताई । बाद निर्णय लिया 17 अगस्त को टीकरी में हिंदू-मुस्लिम सभा की बैठक होगी। संचालन वीरपाल राठी ने किया। इसमें अनीस, आशाराम, अकरम, जिला पंचायत सदस्य रहीसू, बोपुरा, जरीफ प्रधान, शौकत, नहार सिंह, मुनीर प्रधान, नफीस, भूरा, रामपाल सिंह, एहसान कुरैशी, कल्लू खलीफा, मोहर सिंह, तराबुद्दीन, सफदर अली, कालू, गालिब, निन्ना आदि रहे।