दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में इक्कीस जोड़ों की शादी कराई । खंड विकास अधिकारी बिनौली राहुल वर्मा ने कहा कि सरकार जरूरतमंद वर्ग को सहारा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम समाज के इक्कीस जोड़ों की शादी कराई। इसमें पंडित अशोक शर्मा ने 12 हिंदू जोड़ों की हिंदू रीति रिवाज से यज्ञ कर शादी संपन्न कराई।
वहीं कारी शराफत ने नो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। बीडीओ बिनौली राहुल वर्मा ने बताया कि 21 जोड़ों की शादी कराई गई है। सभी के लिए खाने का प्रबंध किया। शादी में बर्तन, कपड़े आदि के अलावा 35 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। इस दौरान एडीओ (समाज कल्याण विभाग) रोहित तोमर, एडीओ (एएसबी) तेजपाल सिंह, ग्राम प्रधान राजीव कुमार, नंगला कनवाड़ा मांगेराम आर्य, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, पंचायत सचिव प्रवेंद्र तोमर, अंकुर भारद्वाज, आदेश सिंह प्रधानाचार्य रूकम पाल यादव, सुधीर ठेकेदार, प्रशांत चौधरी , नन्हे आदि मौजूद रहे।