फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दो बहनों को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत की। महिला थाने में मुस्लिम विवाह अधिनियम, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी नगमा और उसकी बहन खतीजा का निकाह करीब दो साल पहले निवाड़ा निवासी दो भाइयों से किया गया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि निकाह के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें घर से निकाल दिया गया। समझौते पर वह दोबारा ससुराल में जाकर रहने लगी। मगर, ससुरालियों ने उन्हें दोबारा फिर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल मेें चल रही कहासुनी के बाद नगमा के शौहर अरशद और खतीजा के शौहर अनस ने उन्हें तीन तलाक दे दिया। पीड़िताओं ने मायके में जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग दोनों को महिला थाने में लेकर पहुंचे। पीड़िताओं की तहरीर पर मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दहेज उत्पीड़न में सास, ननद पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में निवाड़ा में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
सिपाही पर पत्नी को प्रताड़ित करने का मुकदमा
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी मुजफ्फरनगर के भौरा कलां थाना क्षेत्र के गढ़ी नौआबाद गांव निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद पंकज यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया। आरोप है कि नौकरी में जाते ही उसकी बहन को परेशान करने लगा। आए दिन छोड़ने की धमकी देता है। आरोपी सिपाही इन दिनों फैजाबाद में तैनात है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें