फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सुन्हैड़ा के युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा के युवाओं ने शनिवार को एकत्र होकर गांव में स्थित खेल मैदान में निर्माणाधीन गोशाला का कार्य रुकवाने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा गांव में युवाओं के खेलने के लिए एक मात्र खेल मैदान है। इस खेल मैदान के बीचों बीच सरकार द्वारा गोशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। खेल मैदान के बीच में गोशाला का निर्माण कराये जाने से उन्हें खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने कहा गोशाला का निर्माण मैदान के बीच में न कराकर एक साइड से शुरू कराया जाना चाहिए था। उन्होंने शनिवार को प्रदर्शन कर निर्माणाधीन गोशाला का कार्य रुकवाने की मांग की। इस दौरान अनेक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें