फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओँ में हवन के साथ नया शिक्षा सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों मेें सोमवार को हवन के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने यज्ञ मेें आहुति देकर मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में भी यज्ञ मेें आहुति देकर नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया। स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से देश व समाज मेें फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित यज्ञ मेें स्कूली बच्चों ने आहुति दी। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। इसमें प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर, योगेश राणा आदि रहे। उधर वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बच्चों सहित हवन में आहुति दी। प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने कहा कि देश व समाज के उत्थान मेें बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र नेे कहा कि छात्र को पहले दिन से ही कठिन मेहनत करनी चाहिए। छात्रों को प्रात:काल उठना चाहिए तथा माता-पिता और गुरु का आदर करना चाहिए। इसमें नेहा, अलका, रेखा, कविता, रितु आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें