बागपत। बिजली के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए शासन ने फिर तिथि बढ़ा दी है। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि शासन ने अब 25 मार्च सरचार्ज योजना की तिथि घोषित है। इससे बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विभागों को लिखा लेबर बजट उपलब्ध कराने पत्र
बागपत। डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने 17 विभाग के अधिकारियों को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में पौधरोपण के लिए लेबर बजट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण का लक्ष्य विभागवार आवंटन किया जा चुका है। कहा कि वर्षा काल के प्राविधान वर्ष 2019-20 हेतु प्रेषित किए जाने वाले मनरेगा लेबर बजट में किया जाए।