खेकड़ा (बागपत)।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने भारत सरकार से हमले का बदला लेने की मांग की।
जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के ने पुलवामा में विस्फोटकों से लदी स्कार्पियों को सीआरपीएफ के काफिले में शामिल कर जवानों से भरी एक बस को उड़ा दिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में 41 जवान घायल हुए। इनमें से 30 शहीद हो गए। घटना से पूरा देश स्तब्ध रह गया। बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर में दुख व गुस्से से भरे सामाजिक संगठनों के युवा सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा कर भारत सरकार से शहीदों के खून की एक एक बूंद का बदला लेने की मांग की। साथ ही शाम के समय युवकों ने नगर में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इनमें डॉ. मनोज धामा, अश्वनी प्रभाकर, दीपक शर्मा, रविंद्र धामा, आशीष, सुशील धामा, अमित झा, सुभाष वर्मा, हर्ष भारद्वाज, सूरज, विकास, सुमित आदि रहे।