फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मृत मिले दो गोवंशीय पशु, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। करीमपुर जिवाना गांव के तालाब में दो गोवंशीय पशुआें के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में ग्रामीणों ने रोष जताते हुए हंगामा किया। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि पशुओं को मारने के बाद तालाब में फेंक दिया गया। हालांकि बाद में ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से मृत पशुओं को बाहर निकालकर उनके शव का दफना दिया गया। ग्राम प्रधान और पुलिस ने आशंका जताई कि तालाब में डूबने के कारण ही गोवंशीय पशुओं की मौत हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीमपुर जिवानी के गांव बाहरी छौर पर स्थित तालाब में दो गोवंशीय पशु मृत हालत में मिले। एक ग्रामीण ने फोन पर लखनऊ तक शिकायत कर दी कि गोवंशीय पशुओं को मारकर तालाब में फेंक दिया गया है। लखनऊ से एसपी बागपत को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
इस बीच, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव, कपिल समेत कई पदाधिकारी भी पहुंच गए। मामले की जानकारी ली गई तो पता चला कि गोवंशीय पशुओं की तालाब में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ग्रामीणों के सहयोग पशुओं के शवों को बाहर निकलवाया और खेत में दफना दिया। ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि तालाब में डूबने से गोवंशीय पशुओं की मौत हुई है। किसी ग्रामीण ने लखनऊ फोन कर गलत सूचना दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गोवंशीय पशुओं के शव को निकलवा कर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें