फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड न बनाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड न बनाने पर किया हंगामा
विज्ञापन

बागपत। शहर की एक बैंक शाखा में आधार कार्ड न बनाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। उन्होेंने कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि आधार कार्ड नहीं बनाए गए तो उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

गौसपुर, टटीरी, पाबला, पुराना कस्बा बागपत के लोगों ने बताया कि 15 दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। कर्मचारी उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। वे काफी परेशान हैं। बुधवार को भी लोग सुबह होते ही बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गए। लेकिन घंटो तक लाइन में खड़े होने के बावजूद भी उनका आधार कार्ड नहीं बनाया। उन्होने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कहीं। हंगामा करने वालों में फरहीन, शशिकांत, अमन, रेखा, कविता, ओमवीरी, सोनू, सुबोध, मौहम्मद उमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें