फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से निजात दिलाने की मांग, कई को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की कई कॉलोनियों के रहने वाले लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कई महिला और बच्चों को काटकर घायल कर चुके है। बंदरों के आतंक से लोग डरे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मुन्ना लाल एंकलेव, न्यू कॉलोनी, आशाराम विहार, मेरठ रोड के दर्जनों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन सभी मोहल्लों में अचानक बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कई महिला और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। बच्चों में बंदरों की दहशत व्याप्त हो गई है। भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। छतों पर लोग जाते डरे हैं। आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। कॉलोनी के लोग नगर पालिका में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने एसडीएम विवेक कुमार यादव से बंदरों को पकड़वाकर जिले से दूर जंगलों में छुड़वाने की मांग की। इसमें नंदलाल डोगरा, अनिल, गोपी चंद, डॉ. सुनील उप्रेती, सुशील कुमार, रमेश चंद, सुमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें