बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर से पहले चरण की कृषि पाठशाला 46 न्याय पंचायतों के 92 गांवों में होगी। किसानों को विभागों की योजना एवं कृषि उपयोगिता नवीन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पहले दिन रबी की मुख्य फसलों, प्रजातियां, की जानकारी, दूसरे दिन योजनाओं ओर देय सुविधाओं और तीसरे दिन आय दोगुना करने की रणनीति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी जाएगी। चौथे दिन किसानों को उद्यान एवं पशु पालन विभाग, गन्ना विभाग की योजनाएं बताई जाएगी। पहला चरण 12 से 15 दिसंबर, दूसरा चरण 17 से 20 दिसंबर तक चलेगा।
परीक्षण शिविर में 267 की हुई जांच
बागपत। खंड विकास कार्यालय में सोमवार को बीपीएल श्रेणी के वृद्ध और दिव्यांगों का परीक्षण किया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह ने किया। डीडीओ हुब लाल और बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि परीक्षण शिविर में 267 लोगों का परीक्षण किया। जांच के बाद लोगों उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसमें अरुण धामा, वीरेंद्र प्रधान, राजेश चौहान, रामनिवास, इंद्रपाल प्रधान, अश्वनी मानव, जगपाल सोलंकी मौजूद रहे।
मेधावियों को किया सम्मानित
बागपत। शहर की ईदगाह मोहल्ले में स्थित शौकत हमीद मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में लायंस क्लब के सदस्यों ने कक्षा पांच से आठ तक के मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसकी अध्यक्षता गजेंद्र सिंह बली एडवोकेट ने की। संचालन मास्टर बशीर अहमद ने किया। इसमें स्कूल के प्रबंधक तनवीर तालिब, डॉ. अशोक तोमर, हाजी मुस्तफा हैदर, योगेंद्र पाल , सांगवान, विजयपाल यादव, चमनलाल, जनक सिंह सोम, अफजाल अहमद, तनवीर अहमद, प्रधानाचार्या फरहत मौजूद रहे।
परिषदीय विद्यालयों की खराब व्यवस्था पर मांगे रिकॉर्ड
बागपत। आरटीआई एवं बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन, मिड-डे मील की खराब व्यवस्था पर डीएम से 20 दिन में रिपोर्ट मांगी। इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार इसका भी रिकॉर्ड मांगा है।