फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे स्थित स्कूल के दोनों तरफ बने गति अवरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा हाइवे पर स्थित विद्यालयों के पास में अवरोध की मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार नैन एवं महामंत्री अतुल आत्रैय ने बताया कि विद्यालयों से संबधित शिक्षकों की समस्याएं लंबित हैं। विद्यालय में समय से विद्युत आपूर्ति सही ढंग से संचालित नहीं की जा रही है। बच्चों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ती है। रोज बीमार पड़ रहे हैं। विद्यालय का समय सात बजे से 11 बजे तक होना चाहिए। हाइवे पर स्थित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के दोनों तरफ अवरोध एवं चेतावनी बोर्ड लगवाए जाने चाहिए। ताकि बच्चों को सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पदम सिंह ने बताया कि अंतरजपदीय शिक्षकों को विद्यालय आवंटन में पारदर्शिता होनी चाहिए। इसमें नीरज उज्ज्वल, संजीव कुमार, बिजेंद्र सिंह, रीना, अंजुम गनी, अनिता देवी, जोगेंद्र सिंह, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें