फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव को लेकर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शबगा गांव के ग्रामीणों ने जल भराव को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर नाले की चौड़ाई बढ़ाए जाने की मांग की, ताकि जल भराव से निजात मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव की निकासी एक नाले से होती है, जिसका निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 21 फीट से ज्यादा थी, लेकिन ठेकेदार ने इसे 20 फीट कर दिया है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी जबरन इसका निर्माण किया जा रहा है। बरसात होने पर 50 घरों में पानी भरकर सामान खराब हो चुका है। उन्होंने समस्या का निदान कराने की मांग रखी। एसडीएम ने उन्हेें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र पंवार, हरपाल सिंह, तेज सिंह, कृष्णपाल, इकबाल सिंह, राजकुमार, सत्यवीर, दिगेंद्र पंवार, आदेश पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें