बड़ौत। बिजरौल रोड पर सर्वसमाज के लोगों की बैठक आहूत हुई, जिसमें वक्ताओं ने फूंसवाली मस्जिद पर हुई पंचायत के दौरान सीओ पर गंभीर आरोप लगाए जाने की निंदा की और पुलिस प्रशासन से जल्द शाकिब हत्याकांड के खुलासे की मांग उठाई।
बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र पंवार व संचालन समाजसेवी मोहित मुखिया ने किया। वक्ताओं का कहना था कि कुछ माह पूर्व कश्यप चौपाल निवासी अनीस कुरैशी के बेटे शाकिब की हत्या कर दी गयी थी, जिसमें मामला भी कोतवाली मेें दर्ज है। कहा कि इस मामले को लेकर फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत हुई थी। आरोप लगाया कि शाकिब के पिता अनीस कुरैशी ने सीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। अनीस कुरैशी के इस ब्यान की बैठक में जमकर निंदा की गई। कहा कि कुछ लोग राजनीति की आड़ में शहर की फिजां खराब करना चाहते हैं। अनीस कुरैशी को सीओ से मांफी मांगनी चाहिए। बैठक में पुलिस प्रशासन से शाकिब हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा कराए जाने की मांग उठाई। बैठक में मोहित मुखिया, बसंत तोमर, यशवंत सिंह, रविंद्र तोमर, रोहित, प्रियवत राणा, मनु तोमर, रोहित मलिक, दीपक बामनौली आदि शामिल रहे।
सीओ को धमकी देने की निंदा की
बड़ौत। ब्राह्मण कल्याण एकता समिति के नगर अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने फूंसवाली मस्जिद के पास हुई पंचायत में सीओ को धमकी देने वाली घटना की निंदा की और रविवार को समिति की बैठक रेलवे स्टेशन मंदिर में करने का निर्णय लिया।