बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति की बैठक कार्यालय में हुई। अध्यक्ष रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह बताया कि 2016 में समिति के भवन का आवंटन हुआ था। आज तक न तो मरम्मत हुई और न ही 700 गज जगह का आवंटन किया गया। इससे समिति के पदाधिकारियों में रोष है। बैठक में एक कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसके माध्यम से 15 अगस्त को धरना-प्रदर्शन और जनप्रतिनिधि से लेकर अफसरों से मिलने को निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर कमेटी में शीशपाल सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, कैप्टन कमल सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, सूबे सिंह ढाका, तेज सिंह को लिया गया है। शीशपाल सिंह ने बताया कि सैनिक स्कूल जिले के लिए मंजूर हो चुका है। इसके लिए जल्द भूमि और निर्माण का कार्य भी उक्त कमेटी प्रयास करोगी। बैठक का संचालन महासचिव सूबे सिंह ढाका ने किया। महक सिंह, तेज सिंह, कमल सिंह, महेंद्र, ब्रजपाल सिंह, धर्म सिंह, कैलाशचंद्र कौशिक, सतबीर सिंह, लच्छीराम, रमेशचंद, सुभाषचंद, सलीम खान, विनोद कुमार मौजूद रहे।
------------------
राकेश कुमार महासचिव मनोनीत
बागपत। राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह फौजी ने महासचिव पद मनोज आर्य को हटाकर उनके स्थान पर राकेश कुमार को मनोनीत किया है।