फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता शूटरों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज पर रविवार को आयोजित समारोह में अलग-अलग जगहों पर हुई शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया । संस्थापक महबूब पठान व कोच वाजिद खान ने बताया कि अलीगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक चली 64वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में रेंज की विधि ने अंडर -17 वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, खुशी तोमर ने रजत पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 शहनाज ने रजत पदक झटका, जबकि हर्ष तोमर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन पुणे में होने वाले 64वें स्कूल नेशनल गेम के लिए हुआ। इससे पूर्व गाजियाबाद में 31 से चार अक्तूबर तक चली फर्स्ट स्पोर्ट्स आई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप मेें रेंज के वंश पंवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण व ईशान खान ने अंडर -12 में रजत पदक झटका। विजेता शूटरों को संस्थापक महबूब पठान ने सम्मानित किया। इसमें निशांत तोमर, विशाल कुमार, तरंग, शिवम, रमन सिंह, सौम्या राठी, अक्षित, अर्जुन तोमर, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन


आरजू ने गोरखपुर में स्वर्ण झटका
बड़ौत (बागपत)। गोरखपुर मेें 15 से 18 नवंबर तक हुई सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में मलकपुर गांव की महिला मल्ल अंशु पहलवान की छोटी बहन आरजू ने 55 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की साक्षी को 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक झटककर गांव का नाम जनपद में रोशन किया। दमदार प्रदर्शन के आधार पर अब आरजू का चयन 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक नंदिनी नगर में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती के लिए हुआ है। सूचना पर गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी जताने वालों में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र, अंशु पहलवान, वीशू तोमर, पिता सत्यवीर सिंह, माता सविता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें