बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में रविवार को द्वितीय स्व. चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़ौत नगर अध्यक्ष अमित राणा ने किया। उद्घाटन मैच में फतेहपुर पुट्ठी की टीम ने फरमान क्लब जिवाना को 36-27 अंक से हराया। तोमर क्लब सिरसली ने राणा क्लब धनौरा को 37-22 से हराया। जनहित क्लब गाजियाबाद ने दबंग कुरड़ी क्लब को 17-15 अंक से शिकस्त दी। मैच में रेफरी विषय पाल सोलंकी, दीपक, अरुण, नरेंद्र रहे। इसमें रालोद ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोलंकी, चरण सिंह, अरविंद सोलंकी, विपिन सोलंकी, उदयवीर सिंह, सोहन पाल सिंह, विक्रम सिंह, अखिलेश सोलंकी, नथू सिंह, विनय, आशू आदि रहे।