बागपत। गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र की एक युवती के शिकायत पत्र के मुताबिक उसका एक केस कोर्ट में विचाराधीन है। वह दो जनवरी को कोर्ट में गवाही के लिए अपने पिता के साथ गई । पिता गवाही करने के बाद अपने पैतृक गांव में चले गए । वह कोर्ट से अपने घर के लिए लौट रही थी। जैसे ही जिला अस्पताल के पास पहुंची, तभी एक कार उसके बराबर में आई। कार सवार आरोपी उसको जबरदस्ती कार में डालकर अपने साथ ले गए। रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर मारने की धमकी दी। बाद में उसको नैथला मोड़ से करीब दो सौ मीटर दूर कार से फेेंककर चले गए। उसकी पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
बालू चोरी करने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
बागपत। यमुना खादर से बालू खनन करने के आरोपी इनाम निवासी निवाड़ा ने कोर्ट में सरेंडर किया। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
धोखाधड़ी से खाते से निकाले लाखों रुपये, मुकदमा
बागपत। मसूरी गांव निवासी मोजीराम ने बताया कि उसके खाते से कुछ लोगों ने धोखाधड़ी से अलग-अलग तरीके से 76,8671 रुपये निकाले। इससे वह परेशान है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी हरीश, राहुल, मयंक, रघुराज, रघुवीर, अशोक, अनमोल, आलोक त्रिपाठी समेत 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया।