दोघट (बागपत)। राममेहर विद्यालय, गांगनौली में नारी सशक्तिकरण के लिए सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया । इसमें निखिल कुमार और अंशिका तोमर ने बाजी मारी।
पुसार-बिराल मार्ग पर बुधवार को राममेहर विद्यालय गांगनौली के छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर सद्भावना दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ में कक्षा सात के निखिल कुमार ने प्रथम , शनि राठी ने द्वितीय और सौरव राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंशिका तोमर प्रथम और रितिका राठी द्वितीय रही। मैराथन दौड़ को मशाल जलाकर स्कूल प्रधानाचार्या प्रतिभा आर्य ने शुरू कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग बेटियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं, जबकि बेटियां समाज का मान सम्मान बढ़ाने में बेटों से कहीं आगे ही रही हैं। दौड़ में कक्षा तीन से 11वीं तक के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें वरुण रघुवंशी, अंजलि पंवार, शैली, प्रीति पंवार, ललिता, वैशाली आदि का सहयोग रहा।